सोमवार को अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व रविवार को माहेश्वरी बंधु एवं भक्तों द्वारा राम भक्ति महोत्सव मनाया गया ।गुढ़ियारी हनुमान मंदिर से महेश भूमि मोवा तक बाइक मे शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा का जगह जगह विभिन्न मंडलों एवं संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।रास्ते मे विभिन्न जगहों पर स्वागत द्वार बनाये गये । शोभायात्रा मे प्रभु श्रीं राम की झाँकी सजायी गई।छोटे बच्चो नें राम,सीता एवं हनुमान का रूप धारण किया ।बाजे गाजे एवं सुसज्जित रथ के साथ शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली ।सभी सामाजिक बंधु पारंपरिक वेशभूषा मे शामिल हुए । जेल रोड पर मुँदडा निवास पर भव्य स्वागत हुआ ।पश्चात सुंदर कांड पाठ,भजन कीर्तन हुआ ।दीप जलाकर भगवान का स्वागत किया गया ।आतिशबाजी से आकाश भी राममय हो गया ।महाप्रसाद का आयोजन हुआ । राम भक्ति महोत्सव के सफल आयोजन हेतु महेश युवा संगठन, माहेश्वरी युवा मंडल, गुढ़ियारी युवा संगठन एवं सभी माहेश्वरी महिला समिति एवं पूरा माहेश्वरी समाज प्रयासरत रहें।सभी ने एकदूसरे को अयोध्या मे होने वाले राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी ।
उक्ताश्य की जानकारी विष्णु सारडा ने दी हैं
