रायपुर, छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केन्द्र, झलप ,महासमुंद तथा सहयोगी संगठन NSTEP FOUNDATION,रायपुर ,नागार्जुन फाउंडेशन सिरपुर , बुद्ध धम्म प्रचार समिति, रायपुर एवं अनुषांगिक संगठन द्वारा दिनांक :- 28 जनवरी 2024 को सिरपुर बौद्धिक संगोष्ठी 2024 एवं मैत्री मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन जोहार रिसॉर्ट सिरपुर, महासमुंद, में किया जा रहा है। जिसके मुख्य उद्घाटक भदंत आर्य नागार्जुन सुरई शेषाई, अध्यक्ष, दीक्षा भूमि स्मारक समिति नागपुर होगे।

जैसा कि हमसब पूर्व से ही अवगत है कि सिरपुर दुनिया की सबसे बड़ी ऐतिहासिक बौद्ध विरासत है। यहां की कला-स्थापत्य, पुरातत्व अपने में दुनिया की महानतम सभ्यता व संस्कृति को संजोए रखा है। दुनिया भर के इतिहास, संस्कृति, भाषा एवं पुरातत्व प्रेमी सिरपुर को बड़े उत्साह व साक्ष्य के तौर पर देख रहें है।
सिरपुर बौद्धिक संगोष्ठी में बौद्धिक धम्म विचार, मौलिक विरासत एवं संस्कृति का अनूठा संगम होगा। बौद्धिक संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सिरपुर के आसपास के गांव, कस्बों से लेकर प्रदेश-देश व विदेशों तक सिरपुर बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।
निःसंदेह हमारे समाज के मौलिक सांस्कृतिक धार्मिक ऐतिहासिक विरासत धरोहर ही हमारा सामाजिक इतिहास एवं सामाजिक पूंजी है। इस प्रकार महापुरुषों के विचारों, वैश्वीक शांति के संदेश को जन जन तक प्रचार प्रसार कर स्थापित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी एवं कर्तव्य है। जिससे बौद्ध धम्म के सत्य अहिंसा करुणा और शांति के पैगाम द्वारा समाज में समता स्वतंत्रता बंधुता और सामाजिक न्याय मानव समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ हो सके।
अतः भारतीय समाज के इस महान सभ्यता एवं संस्कृति से रूबरू कराने के लिए पिछले वर्ष 2023 आयोजन की ऐतिहासिक सफलता को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी समाज के सभी बुद्धिजीवी अधिकारी /कर्मचारी , सामाजिक ,धार्मिक , सांस्कृतिक चिंतक साथियों के परिवारों के बीच आपसी पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने एवं महापुरुषों के विचारधारा को सतत आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर सामंजस्य स्थापित करने एवं सभी समाज के सभी वर्गो के बीच आपस में एकता, एकजूटता एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए *सिरपुर बौद्धिक संगोष्ठी 2024 एवं मैत्री मिलन एवं सम्मान समारोह * का आयोजन सिरपुर महासमुंद में किया जा रहा है । जिसमे राष्ट्रीय स्तर से धम्म, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, समाज, इतिहास, कला एवं स्थापत्य से जुड़े बौद्धिक हस्ताक्षर, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग भागीदार बन रहें है।
कार्यक्रम का उद्वेश्य
यह महोत्सव छत्तीसगढ़ को बुद्ध शांति, बंधुत्व , ज्ञान के मार्ग पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक बौद्ध विरासत को सहेजने के लिए बौद्ध भिक्षुयों के सानिध्य में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक चेतना जगाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ताकि सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज के रूप में पहचान दिलाई जा सके।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के संतो, गुरुओं ,महापुरुषों जैसे गौतम बुद्ध, कबीर, रैदास, गुरुनानक,गुरुघासीदास, ज्योतिबा फूले, बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर, छत्रपति शाहूजी, पेरियार,वीर नारायण सिंह जैसे महापुरुषों की परम्परा ,विचारधारा , सिद्धांतो को स्थापित करने तथा समाज की बौद्धिक धम्म परम्परा , समण संस्कृति एवं भारत की मौलिक सभ्यता संस्कृति को मजबूती से स्थापित करते हुए उसकी दशा एवं दिशा को रूपांतरित करना है। इसके साथ ही साथ समाज के सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं समाज के हितचिन्तक सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक संगठनों के साथियों के परिवारों के बीच आपसी पारिवारिक संबंधों को मजबूत कर बौद्धिक धम्म परम्परा एवं महापुरुषों के विचारधारा को सतत आगे बढ़ाने के लिए आपसी सामंजस्य एवं भाईचारा स्थापित करना है। जिससे बौद्ध धम्म के सत्य अहिंसा करुणा और शांति के पैगाम द्वारा समाज में समता स्वतंत्रता बंधुता और सामाजिक न्याय मानव समाज के सभी वर्ग के लोगो के लिए सुलभ होकर मानव समाज का सर्वांगीण विकास सके। यह आयोजन निश्चित ही आनेवाले समय में बौद्धिक धम्म परम्परा एवं बौद्ध सभ्यता संस्कृति को स्थापित एवं विस्तृत करने में सहायक सिद्ध होनेवाली है।
इसलिए इस ऐतिहासिक अयोजन में समाज के आप सभी बुद्धिजीवी अधिकारी /कर्मचारी , सामाजिक , धार्मिक , सांस्कृतिक चिंतक ,समाज के प्रबुद्ध जन, कार्येकता, साहित्यकार, सामाजिक चिंतक लोग सपरिवार सादर आमंत्रित है। अतः आप सभी लोगो की सपरिवार उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है।
अतः आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में सपरिवार उपस्थिति होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।
सभी संगठनों से निवेदन_
सभी सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक आर्थिक संगठनों, संस्थानों से निवेदन है की वे अपने संगठन की ओर से समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, उपलब्धियों, विचारधारा को प्रदर्शित करने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिसके लिए अयोजन समिति द्वारा स्थान उपलब्ध कराई जायेगी।
