छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में जहर घोलकर यहां के सौहार्द को बिगाड़ने की अत्यंत घिनौनी घटना गृहमंत्री के गृह जिले में विगत 20 जनवरी को घटित हुई है। विशेष समुदाय के लगभग आधा दर्जन लोगों ने मिलकर गौ सेवक साधराम यादव का सर तन से जुदा कर दिया है। इस समय ना सिर्फ देश अपितु संपूर्ण विश्व का हिंदू प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मना रहा है वहीं छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में जहर घोलने का घृणित कार्य इन जिहादियों ने किया है इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। आरोपियों को फांसी देने तथा बुलडोजर चलाए जाने की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।
