विशेष सूचना —
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ द्वारा दिनांक 30 / 01 / 2024 , दिन – मंगलवार , स्थान – महात्मा गांधी जी की मूर्ति तहसील कार्यालय व राजस्व कार्यालय के समीप धमतरी , जिला – धमतरी में प्रदेश स्तरीय आपातकालीन आवश्यक बैठक आयोजित किया गया है , जिसमें संघ की आगामी रणनीति के विषय पर चर्चा परिचर्चा कर जिस तरह संघ द्वारा कांग्रेस की सरकार में 1 फरवरी से 28 फरवरी 2023 को रायगढ़ से रायपुर 28 दिवसीय 450 किलोमीटर का ऐतिहासिक पदयात्रा निकल गया था उसी प्रकार भाजपा की सरकार में दिनांक 01 / 02 / 2024 से 28 / 02 / 2024 तक छत्तीसगढ़ के 110 से अधिक तथाकथित विभिन्न चिटफंड कंपनियों से ठगी पीड़ित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गरीब , किसान , मजदूर , छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्गी 30 लाख से अधिक जिसमे मूलतः अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मूल निवासी जो की पूर्व शासन एवं प्रशासन के संरक्षण में अपने जीवन भर की जमा पूंजी लगभग 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की रकम फसी हुई है जिसकी वापसी की मांग को लेकर
” मिशन भुगतान छत्तीसगढ़ यात्रा ”
की योजना बनाई जाएगी ! साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर उनके सत्य एवं अहिंसा के मार्गो पर चलते हुए हम

अतः संघ के आप सभी प्रदेश व जिला के प्रमुख पदाधिकारीयो से सादर अनुरोध है कि अपनी गरिमा मय उपस्थिति प्रदान कर मिशन भुगतान छत्तीसगढ़ यात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने की महान कृपा करेंगे !
निवेदक –
गगन कुंभकार ( प्रदेश अध्यक्ष )
छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ
पंजीयन क्रमांक छ .ग . राज्य – 5413
दिनांक – 15 /07/ 2015 से निरंतर संघर्षरत
