बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी अच्छी रही। रविवार यानी 28 जनवरी को हुए 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया और रणबीर दोनों ने ही बाजी मारी। फिल्म ‘एनिमल’ के लिए जहां रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, आलिया भट्ट ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। यानी दोनों ही अवॉर्ड इस बार रणबीर के घर पहुंचे हैं। इस बीच अब आलिया और रणबीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ अवॉर्ड फंक्शन में ही डांस करते और किस करते नजर आए।
रणबीर ने आलिया संग किया ‘जमाल कुडू’ पर डांस
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो बना हुआ है। इस वीडियो में रणबीर 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के हिट सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ पर स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन भी वो अचानक से स्टेज से उतर कर अपनी पत्नी आलिया के साथ डांस करने लगे हैं। रणबीर और आलिया दोनों ने ही अपने सिर पर गिलास रखकर डांस किया। आलिया भी रणबीर के डांस स्टेप सेम को फॉलो करती नजर आईं। इसे बाद आखिरी में जाते-जाते रणबीर ने आलिया के गाल पर किस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो पर फैंस दिल खोलकर कर रहे हैं तारीफ
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस पर कमेंट कर कई यूजर्स रणबीर को जेंटलमैन बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर और आलिया खुलकर अपनी जिंदगी को जीते हैं। उनकी बेटी बहुत भाग्यशाली है।’ एक ने लिखा, ‘इनकी जोड़ी बहुत प्यारी है।’ इस तरह के कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
