धूम धाम से निकली भोले बाबा कि बारात
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं से लबरेज होकर निकली भोले बाबा की बारात
नंदी में विराजमान होकर राजधानी में निकले भोले बाबा की बारात
रायपुर. 18/02/23 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गणराज परिवार की ओर से आराध्य देव भोले बाबा की भव्य बारात 18 फरवरी को निकली गई भोले बाबा की बारात पूरी तरह छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं से लबरेज थी . जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र बस्तरिया बाजा, राउत नाचा,पंथी नृत्य, सुआ, कर्मा और ददरिया नृत्य रहा यह बारात शाम 5 बजे से संतोषी नगर चौक स्थित शुभम के मार्ट से निकली उसके बाद संतोषी नगर, संजय नगर, टिकरापारा, पुलिस लाइन से कालीबाड़ी होते हुए बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर के पास महाआरती के बाद समापन हुवा
गणराज परिवार के अध्यक्ष अमन ठाकुर (लक्ष्य) ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष भगवान शिव जी की भव्य बारात निकाली जाती है. इसी के तहत इस वर्ष भी भव्य बारात निकाली गई उन्होने बताया कि बारात में खास आकर्षण छत्तीसगढ़ की संस्कृति और वाद्य यंत्र था जिसमें बस्तरिया बाजा राउत नाचा के अलावा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां बारात में देखी है. इसके अलावा भोले बाबा की बारात नंदी में भोले बाबा विराजमान हो कर बारात जिसमें बाराती के रूप में भूत परेत शामिल थे सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया जिसमें संतोषी नगर चौक के पास राजा राज बंजारे अंतू इंदुलकर की ओर से प्रसाद वितरण किया विक्की गुप्ता के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर के पास शरबत वितरण कर स्वागत किया जेसीसीजे के युवा विंग के अध्यक्ष प्रदीप साहू की ओर से टिकरापारा में फूलों से बारात का किया इसी तरह अलग अलग चौक चौराहों पर बारात का स्वागत किया जाएगा. वहीं गोलू गवली की ओर से बूढ़ापारा में महाआरती कर स्वागत किया शिवरात्रि के दूसरे दिन भी धूमधाम से बारात निकली भोले बाबा की आज भी रायपुर रायपुर छत्तीसगढ़ में भोले बाबा की धूमधाम से बारात निकली और जगह-जगह भंडारा हुए
आयोजक अध्यक्ष
अमन ठाकुर (लक्ष्य)
गणराज परिवार
