विगत दिनों कवर्धा के ग्राम लालपुर में हुई गौ सेवक साधराम यादव की निर्मम हत्या के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांत स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम दिनांक 1 फरवरी प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर आयोजित की गई है। कार्यक्रम पश्चात घटना की सीबीआई जांच, आरोपियों को फांसी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा तथा परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडिया, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव, कार्याकारी अध्यक्ष भीम साहू, प्रदेश महामंत्री भुनेश्वर सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राव, संजय होता, विक्रांत शर्मा सहित समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे हैं।
अतः आपकी उपस्थिति अपेक्षित है
************* धन्यवाद *************
दीपक दुबे
प्रदेश महामंत्री
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़
9300475893
महेंद्र साव
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़l
