मलासन को एक स्क्वाटिंग एक्सरसाइज है। इसे करते समय दोनों हाथ नमस्कार करने की मुद्रा में होते हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है। इस आसन को करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए इस आसन को किया जाता है। वैसे तो इस योगासन को आसानी से कर सकते हैं, लेकिन करते समय ध्यान रखना चाहिए क्योंकि जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस आसान को लोग कई तरीकों से चैलेंजिंग बनाते हैं। यहां जानिए इसे करने का तरीका और इसके फायदे-
मलासन के फायदे
– शरीर को टोन करने में मददगार।
– कमर दर्द, घुटने के जोड़ों में दर्द और हाथों के जोड़ों का दर्द भी दूर होगा।
– मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
– पाचन तंत्र को एक्टिव करता है।
– कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
– पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत
– यह पेट की मांसपेशियों को टोन करता है।
– आसन को बेहतर बनाता है।
– इसे करने से टखने और घुटने फ्लैक्सिबल होते हैं।
– कूल्हों और पेल्विक एरिया को एक खिंचाव देता है।
कैसे करें मलासन
-मलासन करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन में खड़े हो जाएं।
-फिर अपने पैरों को जितना हो सके उतना खोलें।
-आपको बैठने की स्थिति में आना है इसके लिए, घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को जमीन पर टिकाएं।
-अपनी जांघों को अपने धड़ से ज्यादा खोलें।
-अब थोड़ा आगे की ओर झुकें और अपने हाथों को अपने मुड़े हुए घुटनों के अंदर की ओर ले आएं।
-फिर कोहनियों को घुटनों से दबाएं और हाथों को दिल के सामने मोड़ें।
-इस दौरान अपनी रीढ़ को सीधा रखें।
-वजन को एड़ियों पर डालें और पांच सांसों तक इसी मुद्रा में रहें।
मलासन वॉक कैसे करें-
मलासन को चैलेंजिंग बनाने के लिए आप मलासन वॉक कर सकते हैं। इसके लिए आसान करें और फिर आगे की ओर बढ़ने की कोशिश करें। इसे आसान को आराम से करें। आसन करते समय खुद को फोर्स ना करें। ध्यान रखें कि नियमित प्रेक्टिस के बाद ही आप इसे अच्छे से कर पाएंगे।
