‘बिग बॉस 17’ के टॉप 3 कंटेस्टेंट में से एक मन्नारा चोपड़ा को पपराजी ने बांद्रा में आउटिंग के दौरान कुछ इस अंदाज में अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान मन्नारा चोपड़ा कैजुअल लुक में पैप्स को पोज देती दिखाई दीं,

इन तस्वीरों में मन्नारा चोपड़ा कमर पर हाथ रख पपराजी को एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रहीं हैं।

बात अगर मन्नारा चोपड़ा के लुक की करें तो वो व्हाइट कलर की सिंगल शोल्डर वन पीस फ्रॉक स्टाइल ड्रेस में बेहद प्रिटी लग रहीं हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने अपने इस कैजुअल आउटिंग लुक को व्हाइट पर्ल इयररिंग्स, कंगन और व्हाइट पॉइंटेड बैलीज के साथ एक्सेसराइज किया।

ग्लॉसी मेकअप के साथ स्ट्रेट ओपन हेयरस्टाइल को मैच करते हुए मन्नारा चोपड़ा ने इस दौरान जमकर धमाल मचाया।

आपको बता दें कि, ‘बिग बॉस 17’ के टॉप 3 फाइनलिस्ट में से मन्नारा चोपड़ा भी एक थीं हालांकि वो खिताब को जीतने में नाकाम रहीं लेकिन उन्होंने फैंस के दिलों में जगह जरूर बनाई है।

बताते चलें कि, बिग बॉस मन्नारा चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं।
