अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के हिन्दू
योद्धाओं ने राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर शहीद साधराम यादव सहित नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। संगठन के पदाधिकारियों ने केस की सीबीआई जांच की मांग, आरोपियों को फांसी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित हिन्दुओं की टार्गेट कीलिंग के खिलाफ कठोर कानून बनाए जाने की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने साधराम यादव को श्रद्धांजलि पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू संगठन के हिन्दू योद्धा अपने धर्म को लेकर जज्बाती होता है वह देश, धर्म एवं संस्कृति रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटता इसके उदाहरण से इतिहास भरा पड़ा है लेकिन उनकी मौत का इस्तेमाल केवल सत्ता के लिए नहीं होना चाहिए। राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल का सर तन से जुदा होता है छत्तीसगढ़ बंद हो जाता है, कर्नाटक में हिन्दू योद्धा प्रवीण नेत्तारू की हत्या होती है छत्तीसगढ़ में धरना, आंदोलन, पुतला दहन आदि हम सबने देखा है, महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की हत्या होती है तब भी इसका विरोध छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में होता है। छत्तीसगढ़ के बिरनपुर साजा में हिन्दू योद्धा भुनेश्वर साहू का सर तन से जुदा होता है समूचे प्रांत का हिन्दू संगठन बिरनपुर पहुंच जाता, और तो और इसी कवर्धा में निःस्वार्थ भाव से भगवा ध्वज के सम्मान में लड़ने वाले जांबाज हिन्दू योद्धा दुर्गेश देवांगन की कुछेक अल्पसंख्यकों द्वारा पिटाई होती है और दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ का हिन्दुत्व खतरे में आ जाता है, आज गृहमंत्री के गृह जिले में गौ सेवक साधराम यादव का आधा दर्जन कट्टरपंथियों द्वारा सर तन से जुदा कर दिया जाता है लेकिन प्रदेश में कोई भी साधराम को श्रद्धांजलि देने वाला नही है।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव ने कहा कि इस तरह का यह दूसरा मामला है जहां गौ सेवक साधराम की निर्मम हत्या की गई है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस मामले को लेकर सभी सनातनियों को मैदान में उतरकर आंदोलन करने की जरूरत है अन्यथा यह धीरे-धीरे समूचे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम साहू ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दुओं में जागरूकता लाई जाएगी।
कवर्धा से आए झंडा कांड के जांबाज हिन्दू योद्धा दुर्गेश देवांगन ने घटना की भर्त्सना करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। मृतक साधराम के पुत्र योगेश यादव ने कहा कि मुआवजा से मेरे पिता वापस नहीं आ सकते आरोपियों को मौत की सजा से कम कुछ भी नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री राहुल वाडिवा, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल जी, जिला अध्यक्ष रायपुर महानगर रवि नेचवानी, जिला महामंत्री रायपुर महानगर असीम आचार्य, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, संजय होता, जिला अध्यक्ष रायपुर महानगर अभिषेक प्रचंडे, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण मुकेश चक्रधारी, कवर्धा से दुर्गेश देवांगन, मृतक साधराम यादव के पुत्र योगेश यादव, विशाल नेचवानी, पंकजदीप, राजकुमार, दीपक पटेल, अचलदास मानिकपुरी, आकाश इडिकर, रवि देवांगन, लक्की साहू, ज्ञानिक साहू, हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू, जित्तू बाघ, राष्ट्रीय महीला परिषद से श्रीमती रश्मि जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
धन्यवाद
दीपक दुबे
प्रदेश महामंत्री
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़
मो. नं. 9300475893
