पुरानी बस्ती रायपुर स्थित प्राचीन मंदिर श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के तत्वाधान में माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 10 फरवरी 2024 शनिवार से दिनांक 18 फरवरी रविवार तक श्री दिव्या रुद्र महायज्ञ का आयोजन जनकल्याण अर्थ किया जा रहा है श्री दिव्या रुद्र महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक मंदिर प्रांगण में होगा इस यज्ञ को यज्ञ आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद तिवारी थान खमरिया सहित कुल 17 वैदिक ब्राह्मण संपन्न कराएंगे श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यायस के अध्यक्ष आनंद शर्मा सचिव व्यास नारायण तिवारी कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल एवं सन्यासी पंडित विजय कुमार झा सहित समस्त सदस्यों ने श्री मंदिर परिसर में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि श्री महामाया मंदिर में विश्व व्यापी करोड़ों महामारी के कारण वर्ष 2020 के बाद पिछले वर्ष असार गुप्त नवरात्रि में श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन किया गया था श्री मंदिर में शारदीय एवं चैत्र नवरात्रि के अलावा गुप्त नवरात्रि में भी धार्मिक आयोजन के अंतर्गत श्री दिव्या रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के अनुसार 10 फरवरी शनिवार को प्रातः 10:00 बजे पंचांग पूजन के बाद शोभा यात्रा कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में अमीनपारा चौक लिली चौक लोहार चौक लाखे नगर चौक से सारथी चौक तक आजाद चौक तत्यापारा चौक ब्राह्मण पर होते हुए प्राचीन कंकाली मठ स्थित कंकाली तालाब से जल ग्रहण कर शीतला मंदिर शीतला बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी शोभा यात्रा उपरांत मंडप प्रवेश आदि कार्यक्रम होगा 11 फरवरी रविवार से अरणीमंथन से अग्नि प्रज्वलन बेदी पूजन देव आवाहन रुद्राभिषेक पूजन आदि के पश्चात हवन प्रारंभ होगा 12 फरवरी से 16 फरवरी तक नित्य प्रात 8:00 बजे से 11:00 तक रुद्राभिषेक पूजा एवं 11:00 से 12:30 तक हवन का कार्यक्रम होगा अपरण 12 30 से 3 बजे तक विश्राम के बाद पुनः हवन एवं आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा 17 फरवरी महा अष्टमी को विशेष पूजन आराधना संपन्न होगी 18 फरवरी नवमी में पूर्णाहुति महा आरती सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज भंडारा प्रसादी आदि का वितरण कर यज्ञ की पूर्णता होगी इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 5:00 से 7:00 तक वैदिक विद्वानों द्वारा सारस्वत वैदिक प्रार्थना भी की जावेगी मंदिर न्यास समिति ने धर्म प्रिया श्रद्धालुओं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर आयोजन में मनस्वचा का वर्णन सहयोग की अपेक्षा की है