भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ आगे बढ़ रही है। 11 फरवरी से छत्तीसगढ़ से एक बार फिर शुरू यह यात्रा में राहुल एक नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। राहलु गांधी यात्रा के दौरान कभी व्यापरी से कंधे में हाथ रखकर बात करते दिखाई दिए तो कभी आर्मी मैन और मजदूर से उनकी बात को सुनते हुए नजर आए हैं। छत्तीसगढ़ पहुंचने के साथ ही राहुल गांधी 8 फरवरी को पीएम मोदी पर अक्रमक हो गए थे। जहां उन्होंने एक बार फिर ओबीसी और मोदी की जाती पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। अब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ अंबिकापुर की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। जहां अंबिकापुर में वह 13 फरवरी एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेगें।
बतादें कि सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा जिले के सीतामणि से फिर शुरू हुई है। इस दौरान राहुल गांधी न्याय यात्रा की जीप में सवार होकर आमजन का अभिवादन करते हुए निकल गए हैं। यात्रा शुरू होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया है। सीतामणि चौक से ने यात्रा निकलने के बाद राहुल गांधी ने ट्रांसपोर्ट नगर के गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित किया है। जहां राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आज देश की 74 प्रतिशत आबादी आदिवासी, पिछड़ी और गरीब सवर्ण के लोगों की है। आज भी यह लोग परेशान हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज इन लोगों को न तो रोजगार मिल रहा है और न ही इनमें से कोई उद्योगपति बन सकता है। राहुल ने भाजपा की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों को देश के पूरे संसाधन पर कब्जा मोदी ने दे दिया है।
यात्रा के दौरान नोटबंदी, जीएसटी, जैसे मुद्दों पर बात
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आम लोगों से चर्चा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी इस दौरान सबसे ज्यादा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए नोटबंदी, जीएसटी लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी आम लोगों से बात करते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कह रहे हैं कि सरकार के इन फैसलों की वजह से आज छोटा व्यापारी तबाह हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हर सेक्टर को कुछ लोगों को बांटा जा रहा है। राहुल ने कहा कि देश में पॉवर, डिफेंस, हेल्थ, रिटेल, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर चुने हुए लोग हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि आज पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है। बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही है।
मजदूर और भूतपूर्व सैनिक सैनिक से की राहुल ने चर्चा
आज राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपनी जीप पर एक तरफ मजदूर और दूसरी तरफ भूतपूर्व सैनिक को बैठाकर चर्चा करने लगे। राहुल ने कहा कि देश में पिछड़े वर्ग के 50 फीसदी, दलित 16 फीसदी और दलित 8 फीसदी हैं। इनकी सारी मेहनत का पैसा पूंजीपतियों की कंपनियों में जा रहा है, जबकि उनकी कंपनियों में दलित-पिछड़े नहीं हैं। इसके अलावा राहुल ने यह भी कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी एक भी गरीब-मजदूर किसान नहीं दिखा। राहुल ने भूतपूर्व सैनिक से बात करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर चर्चा की है। राहुल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चार साल की सेवा के बाद युवाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। उनको न रोजगार मिलेगा और न ही शहीद का दर्जा मिलेगा।
