श्री स्वामी बालाजी भगवान, श्री दूधाधारी मठ के ग्राम- अमेठी (पलारी), जिला – बलौदा बाजार – भाटापारा जो चित्रोत्पला – गंगा(महानदी) के तट पर स्थित है । श्री दूधाधारी मठ का यहां प्राचीन बाड़ा स्थित है, ग्राम वासियों का पूरा निस्तारी बाड़ा से होता है। प्राचीन होने के कारण जीर्ण – शीर्ण स्थिति में हो गया है, जिसका नवनिर्माण करने हेतु आज बसंत पंचमी, 14 फरवरी 2024 को विधिवत् पूजा अर्चना श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास जी महराज एवं सभी ट्रस्टियों के कर कमलों द्वारा किया गया। इस बाड़ा एवं गौशाला के नवनिर्माण हो जाने से ग्राम वासियों को अपना धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यों को सम्पादित करने में सुविधा होगी। भूमि पूजन के इस पुनीत कार्य में राजेश्री महन्त जी के साथ वरिष्ठ न्यासी श्री विजय कुमार पाली जी, श्री मंगल विनोद अग्रवाल जी, श्री रामकृष्ण पाली जी, दाऊ राजेश अग्रवाल जी, श्री सुखरामदास जी सहित श्री दूधाधारी मठ के मुक्तियार रामछबि दास जी , रामतीरथदास जी, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के अध्यक्ष हितेंद्र सिंह ठाकुर, रज्जाक खान, गोपी साहू, रोहित साहू, उमाशंकर मिश्रा, संदीप तिवारी, कमलनारायण राजपूत कुंदन साव, चंद्रिका मिश्रा, मनीराम, प्रवेश शुक्ला, पुरन सोनी, रामशुभगदास जी सहित अनेक गणमान्य जन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
