भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा (BJP councilor Arvind Verma) ने महिला के साथ छेड़खानी की है. ऐसा महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है. वार्ड 48 से पार्षद अरविंद वर्मा रिश्ते में महिला का जेठ लगता है. शिकायत के बाद महिला थाने में पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
भोपाल महिला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक बीजेपी पार्षद और जेठ अरविंद वर्मा बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़का और गाली-गलौच की. मेरे रिश्ते के जेठ अरविंद भोपाल के शाहपुरा निवासी है. मेरे पति ने अरविन्द वर्मा के साथ चुनाव में काम किया था, तब से अरविन्द का मेरे घर आना जाना लगा रहता है. 19 फरवरी को रात 10.30 बजे के आस-पास मैं अपने ससुर के घर एस पंचशील नगर से अपनी स्कूटी पर मेरी सहेली के साथ अपने घर आ रही थी. इसी दौरान चित्रगुप्त मंदिर के पास मेरे रिश्ते के जेठ अरविन्द वर्मा मिले, तो सहेली ने अपनी स्कूटी को रोका और मैं स्कूटी से नीचे उतरी अरविन्द वर्मा कार में बैठा था और उसके साथ दो लोग मोहन और नितिन बैठे हुए थे.
अरविन्द वर्मा गाड़ी से उतरा और मैंने उनके पैर छुए. अरविन्द वर्मा से मैंने कहा कि भैया मेरे पति के केश का क्या हुआ, तो बोला कि पैसे लगेंगे तो मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, तो अरविन्द वर्मा ने कहा कि पैसे नहीं है तो क्या हुआ और भी रास्ते है. मैं फिर पैर पड़ने के लिए झुकी तो बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ लिया, तो मैंने कहा कि भैया ये आप क्या कर कर रहे हो. तब गाली-गलौच करने लगे. अरविन्द वर्मा शराब के नशे में था. जब मेरा हाथ नहीं छोड़ा तो मैं चिल्लाने लगी, तब सहेली मेरे पास आई तो अरविन्द ने मेरा हाथ छोड़ दिया.
बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा
घटना के बाद महिला वापस अपने घर चली गई. पति को फोन पर आपबीती बताई. मैं डर के कारण उस दिन रिपोर्ट कराने नहीं आई थी. अब महिला की शिकायत पर बीजेपी पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.