माहेश्वरी बिज़नेस कॉनक्लेव कल
प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा कल होटल मेरियट में
सुरेश मुँधडा एवं संयोजक अजय सोमानी ने बताया की लगभग पूरे प्रदेश से दो सौ पंजीयन समाज के लोगो ने कराया है ।आयोजन मे हिस्सा लेने समाज के युवा व्यवसायी मे ख़ासा उत्साह है । सुबह नौ से शाम पाँच बजे तक विभिन्न सत्रों मे कार्यक्रम होगा । आयोजन के हफ़्ते भर पहले ही पंजीयन पूर्ण हो गया । बस्तर,जगदलपुर,रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग,राजनांदगाँव एवं पूरे प्रदेश से विभिन्न आयु वर्ग के व्यवसायी हिस्सा लेने रायपुर आ रहे ।हेलिकॉन कंसल्टिंग बैंगलौर के सीईओ विक्रम लिमसे,बिज़स्टार्ट मुंबई के फ़ाउंडर हितेश पोरवल और कई सुप्रसिद्ध वक्ता व्यापार से जुड़ी विभिन्न विशेषताओं का व्याख्यान करेंगे । प्रदेश सभा के सचिव नंदकिशोर राठी,अर्थमंत्री सीए मनोज राठी,गजेंद्र चाँडक,जगदीश चाँडक एवं पूरी टीम लगातार इस आयोजन के सफल आयोजन हेतु प्रयासरत है ।
उक्त जानकारी प्रदेश माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी ।
