परिजन कमरे के अंदर देंखे तो पैरों तले खिसक गई जमीन…
रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना टिकरापारा इलाके के ब्रिज नगर में दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने भी खुदकुशी कर ली, जानकारी के अनुसार दिनांक 19.02.2023 को निकाह संपन्न हुआ था शादी के दूसरे दिन यानी आज रिसेप्शन पार्टी थी. उससे पहले ये घटना सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि, युवक और युवती की दो दिन पहले शादी हुई थी. आज दोनों परिवार के लोग रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों में व्यस्त थे।कार्यक्रम के लिए तैयार होने गए पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में आकर दूल्हे ने चाकू मारकर दुल्हन की हत्या कर दी उसके बाद खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया जिसके बाद उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों की सूचना पर टिकरापारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर मर्ग कायम कर सबको पोस्टमार्टम हेतु मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया है वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जूट गई हैं।

