अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का कल आखिरी दिन था। इस फंक्शन में देश-विदेश से आए सेलिब्रिटीज ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया था। कल यानी 3 मार्च को महा आरती रखी गई थी। महा आरती की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार के साथ जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे। इसी बीच अब ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। प्री-वेडिंग में आराध्या ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हर कोई उनके लुक की तारीफ करता नाजर आ रहा है।
आराध्या के लुक की चर्चा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से अब तक कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुके हैं और लगातार आ भी रहे हैं। ऐसे में बच्चन परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का लुक चर्चा में बना हुआ है। हमेशा अपने माथे को बालों से कवर करके रखने वाली आराध्या की नई हेयरस्टाइल ने फैंस का दिल चुरा लिया है। अंबानी की पार्टी में आराध्या ने व्हाइट कलर का लहंगा चोली पहना था। उनके इस लहंगे में सिल्वर सुरोस्की का हैवी वर्क हुआ था। इस ड्रेस में आराध्या बेहद खूबसूरत नजर आ ही हैं, लेकिन उनके हेयरस्टाइल से फैंस अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। हमेशा ही बैंग्स वाली हेयरस्टाइल में नजर आने वालीं आराध्या पार्टी में बीच की मांग निकाले दिखीं। इस लुक में आराध्या काफी मैच्योर और ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। वहीं, कई यूजर्स ने ये तक कहा कि वो इस हेयरस्टाइल में अपनी मां की तरह नजर आ रही हैं।
प्री वेडिंग में शामिल हुआ था बच्चन परिवार
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पूरा अमिताभ बच्चन के साथ उनका पूरा परिवार भी शामिल हुआ था। अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या बच्चन, नातिन नव्या नवेली नंदा और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने शिरकत की। इस रॉयल पार्टी में सभी ने जमकर एंजॉय किया।
