रायपुर तक्षशिला स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाईब्रेरी में युवाओं के साथ परिचर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। छात्रों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ मुख्यमंत्री से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले से रायपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई सुश्री खुशबू चौहान से उनके पिता का नाम लेते हुए हालचाल पूछा और उनकी पढ़ाई की जानकारी ली। खुशबू ने बताया की वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने रायपुर आई है। नालंदा परिसर में अध्ययन के लिए गई हुई थी, तभी उन्हें सीट उपलब्ध नही होने की जानकारी मिली। इस दौरान लाईब्रेरी प्रबंधक द्वारा नई लाइब्रेरी तक्षशिला शुरू होने की जानकारी दी गई। खुशबू ने तुरंत तक्षशिला पहंुच कर सदस्यता सुनिश्चित कर ली। अब वह अपने प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी कर पाएंगी।
इसी तरह तान्या चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को उनके और उनकी माता की फोटो फ्रेम भेंट की। उन्होंने बताया की वह यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और तक्षशिला में उन्होंने सदस्यता ली है। यहां उपलब्ध डिजिटल रीडिंग जोन, परिसर में वाई-फाई जैसी सुविधाओं से उनके पढ़ाई में बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए अत्याधुनिक लाइब्रेरी बनवाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
