रायपुर। राजधानी
रायपुर सदर बाजार में नामी ज्वेलर्स अनूप चंद्र त्रिलोकचंद के शॉप में आज अचानक.Ac का कंप्रेसर चार्जिंग के दौरान फटा जिससे आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया यातायात भी जाम हो गया पूरा सड़क पर कांच बिखर गया शॉप के ऊपर से नीचे तक का ग्लास जो लगा हुआ था चूर-चूर होकर सड़कों पर बिखर गया
इस दौरान घंटा हड़कंप मचा रहा शॉप में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सारे लोग सुरक्षित मौजूद रहे
रायपुर के सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (AT Jewellers) में बलास्ट हुआ है. जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि AC कंप्रेसर फटने से ज्वेलर्स शॉप में जोरदार धमाका हुआ
