आज लोकसभा निर्वाचन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने चंदखुरी रोड में हो रहे पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सड़क मोटाई और डामरीकरण सामग्री की जांच की और निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह लोकसभा निर्वाचन के संबंध में मंदिर हसौद के स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां बच्चों को पढ़ता कक्षा में उनसे मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और कुछ प्रश्न पूछे। उत्तर से प्रभावित हो उन्होंने बच्चों को पढ़ाया और रोचक जानकारियां बताई और पढ़ाई के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही बच्चों कि भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।


