लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने अब तक 11 सीटों में से सिर्फ 6 लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान की है। अब तक पांच लोकसभा सीट में प्रत्याशियों के नाम का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है।
भाजपा ने राहुल प्रियंका को चुनाव लड़ाने की कही बात
बस्तर लोकसभा सीट से अब तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री और बस्तर क्षेत्र से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहां की बस्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का क्षेत्र है। आज पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा वातावरण बना है कि कांग्रेस पार्टी के हांथ पांव फूल गए हैं। यही वजह है कि आज कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है कि बस्तर से किस नेता को चुनाव लड़ने की जरूरत है। कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का नाम अब तक तय नहीं कर पाना पार्टी के अंदर सिर फुट्टव्वल की स्थिति बन गई है।
इस बीच भाजपा के नेता केदार कश्यप ने यह कहा कि आज अमेठी से राहुल गांधी भाग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी भी इधर-उधर भागती दिखाई दे रहे हैं। केदार कश्यप ने कहा कि दोनों जाकर बस्तर संभाग की लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ लें। तो बस्तर में भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी इनको भी साफ कर देगी।
अब तक 5 प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने अब तक सिर्फ 6 ही लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान की है। प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार अभी भी हो रहा है। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा, बस्तर लोकसभा, सरगुजा लोकसभा, कांकेर लोकसभा और रायगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम का इंतजार किया जा रहा है।
