तिल्दा नेवरा:- भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के चरण दास महंत द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने के कारण तिल्दा नेवरा के भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय चौक में एकत्रित होकर तिल्दा नेवरा थाने में ज्ञापन सौपकर चरण दास महंत के ऊपर fir दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
जब से तिल्दा नेवरा शहर मंडल में बदलाव हुआ है तब से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है।लोकसभा चुनाव के बाद दोनों महामंत्री में भी बदलाव होने की संभावना है।
ज्ञापन सौंपने वालो में मण्डल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, महेश अग्रवाल, रमेश रिंकू अग्रवाल, अनिल शर्मा,नागवानी,राजकुमार गेंदरे, दीपक शर्मा, रामबाबू, विकास कोटवानी,मोहन साहू,पोषण वर्मा, वीरेन्द्र साहू,सुदेश जैन,सुकदेव वर्मा,खूबचंद वर्मा, रवि सेन,सतीश निषाद,चरण दास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।और सभी ने एक स्वर में कहा मैं हु मोदी का परिवार पहले मुझे मारो। तिल्दा नेवरा वासियो की आक्रामता को देख लोग भयभीत हो गए। भाजपाइयों में मोदी की लोकप्रियता देख दीनदयाल उपाध्याय चौक के व्यापारी भी गदगद हो गए।
