शहडोल. माननीय भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता और पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास जागृति के लिए एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा थाना प्रभारी नोरोजाबाद अरुणा द्विवेदी और थाना स्टॉफ, समाजसेवी संतोष द्विवेदी और जनता के साथ जिला उमरिया के नौरोजाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिनौरा, महुरा, मसूरपानी, भनपुरा में 100% मतदान के लिए जन जागरूकता रैली और नुक्कड़ सभा की गई। जनता में यह भी संदेश दिया गया कि पुलिस और प्रशासन लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध होकर ड्यूटीरत है।
विगत विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मानपुर विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र धूपखेड़ा में एक महिला ने प्रसव पीड़ा के दौरान वोट डाला गया और वोट करने के कुछ समय बाद ही अस्पताल जाकर उसे शिशु रत्न की प्राप्ति हुई। इस उदाहरण से महिला ने मतदान करके देशभक्ति का संदेश दिया।
