

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में विगत 50 वर्षों से प्रतिवर्ष 14 अप्रेल को राजधानी रायपुर में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती डॉ आंबेडकर चौक कलेक्टोरेट के सामने धूमधाम से मनाई जाती है जिसमें रायपुर शहर एवं आस-पास के गांव से हजारों की संख्या में अम्बेडकर अनुयाई रैली प्रभात फेरी लेकर शामिल होते हैं। इस वर्ष भी समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री मा.विष्णुदेव साय जी होंगे तथा विशिष्ठ अतिथि मा. विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री) मा.अरुण साव (उपमुख्यमंत्री), छ.ग. शासन के मंत्री द्वय मा. बृजमोहन अग्रवाल, मा. रामविचार नेताम, मा.ओ.पी. चौधरी, मा. दयाल दास बघेल, विधायक द्वय मा.राजेश मुणत, मा. मोतीलाल साहू, मा. पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक मा. विकास उपाध्याय, महापौर ऐजाज़ ढेबर तथा अतिथि के रूप मे आयु.बी.एस. जागृत, आयु. प्रकाश रामटेके, एड. फैसल रिजवी, आयु दिलीप वासनिकर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समारोह समिति के अध्यक्ष शशांक ढाबरे करेंगे। जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
