राजनांदगांव। दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ कोई भी बड़ी ऊंचाइयों को छू सकता है। एक छोटी सी दुकान से बिजनेस शुरू करने वाले शख्स ने आज अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल पेश की है। संजू मोबाइल शॉप निधि ट्रेडर्स के नाम से शुरू हुई ये शुरुआत अब एक बड़े बदलाव में तब्दील हो चुकी है। संस्कारधानी राजनांदगांव में रहने वाले नवाचारी उद्यमी संजीव जैन की कहानी आत्म-विश्वास और सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत देती है। संजू मोबाइल का क्रेज लोगों के बीच इस कदर फैल गया है कि सुबह से ही इसके इंतजार में ग्राहकों की कतारें लगी रहती हैं। संजू मोबाइल के नाम से उनका एक इंस्टाग्राम चैनल भी है जिसमें ग्राहकों को हर दिन नई स्कीम दी जाती हैं। संजीव जैन का कहना है कि आज की अंतहीन सोशल मीडिया की दुनिया में असीमित संभावनाएं हैं। ग्राहकों की जरूरतें हमारी पहली प्राथमिकता हैं।
इस दुकान से विदेशों में भी मोबाइल खरीदने वाले लोग हैं। संजू मोबाइल शॉप में मोबाइल खरीदने के लिए विशेष ऑफर भी चलाए जाते हैं, ताकि महंगे मोबाइल भी आम लोगों की पहुंच में हो सकें। यहां मोबाइल एक्सचेंज और फाइनेंस की भी सुविधा है, इसके अलावा मोबाइल एसेसरीज भी उचित दाम पर उपलब्ध हैं। हिम्मत और कुछ कर गुजरने का माद्दा हो तो कठिन से कठिन राहें भी आसान हो जाती है। संजीव जैन की पहचान उनकी अद्भुत बिजनेस कौशल और सेवा के माध्यम से हुई। वे हमेशा अपने ग्राहकों को संतुष्ट रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं, उनकी कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि यदि हम अपने व्यवसाय को सिद्धांतों पर आधारित और समझदारी से चलाते हैं, तो हम अपने ग्राहकों के दिलों में जगह बना सकते हैं।
