



*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेसी कर रहे भाजपा प्रवेश : आलोक पांडेय*।
रायपुर। आलोक पांडेय ने लगातार बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पिछले पाँच साल भूपेश बघेल की सरकार में प्रताड़ित, अपमानित होते रहे। जिसका नतीजा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश कर रहे है। वे लोग राष्ट हित, देश के विकास मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं कम समय मे ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा किसानों, महिलाओं एवं आम जनता के हितों में लिए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर रहे है।
श्री पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की भगवान राम का मंदिर स्थापना के रूप में अब हम सब की बारी है देश की जनता की बारी है कि हम प्रधानमंत्री मोदी को 400 से ज्यादा सीट जीत कर प्रधानमंत्री वापस बनाएं और देश हित में धर्म के हित में हिंदू राष्ट्र के बनाने की ओर अग्रसर हो।
ज्ञात हो कि आलोक पांडेय विगत 7 वर्षों से असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष थे जिनकी नियुक्ति के समय यह संगठन बनाया गया था प्रथम अध्यक्ष थे के अलावा भी आलोक पांडे द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित एवं भवन निर्माण कर्मकांर संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं इसी प्रकार देश में रेडी पर काम संगठन और यूनियन के अध्यक्ष हैँ छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के उपरांत रेडी पटरी पर काम करने वाले जो व्यापारी थे छोटे व्यापारी थे उनके साथ भी भूपेश सरकार ने छल किया है वेंडिंग जोन पूरी तरीके से बनाई नहीं गए हैं सरकार में स्मार्ट सिटी के पैसे में भारी भ्रष्टाचार किया गया है मजदूरों का पैसा भी कई प्रकार के फर्जी स्कीम बात कर लूट गया है बड़ा खुलासा भी किया जाएगा।
आलोक पांडे ने एनएसयूआई युवा कांग्रेस समेत अनेक श्रमिकों की सेवा करने की ठानी और विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़कर श्रमिकों के हित में अनेक आंदोलन किया।
श्रमिकों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं में भ्रष्टाचार किया भूपेश सरकार ने करोड़ों के समय और उसके पहले भी जब भी कहीं से श्रमिकों का पूरे देश या विदेश से फोन आता है तो उनकी सहायता करने में संगठन के साथ आगे रहते हैं।
आलोक पांडेय ने पदाधिकारी और कार्यकर्ता के सहित भाजपा प्रवेश किया था और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया था कि भूपेश राज में कांग्रेस का कार्यकर्ता उपेक्षित, अपमानित हो रहा है। कार्यकर्ताओ को छोटे छोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ता है। कार्यकर्ताओ की समस्या को सुनने वाला कोई नही है। कांग्रेस के विधायक सत्ता के नशे में चूर है।
श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पांच साल सिर्फ कमीशनखोरी में व्यस्त रहकर जनता को लूटने का काम करते रहे। विकास से उन्हें कोई लेना देना नही है। धरातल में कोई काम नही हुआ। सिर्फ झूठी घोषणा कर जनता को ठगने का काम करते रहे।
श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के शेष नेताओं ने जो कार्यकर्ताओं के साथ मजदूरों के साथ किसानों के साथ आम आदमी के साथ जो अत्याचार किया है उसका परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ के मजदूर छत्तीसगढ़ के किसान 11 की 11 सीट भारतीय जनता पार्टी के झोली में डालकर कांग्रेस को सबक सिखाएंगे एक भी सीट जीतने में सक्षम नहीं है सीटों पर तो जमानत बचाने की भी उम्मीद नहीं है।
श्री पांडेय ने आगे कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे तो वहां के कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर उनके सामने ही भलाबुरा कहकर आरोप लगा रहे है। भूपेश बघेल को गांव गांव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता ने पिछले पांच साल भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का कुशासन देखा है। इसीलिए जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा की सरकार बनाई। अब लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है।
