

विगत 23 वर्षों से लगातार 365 दिन वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सरकारी नौकरी में अवसर उपलब्ध करा रहे

युवा संस्था के संस्थापक एम राजीव को मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में बाबा साहेब के 133 वीं जयंती के अवसर पर डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति ने सम्मानित किया।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौधरी, पूर्व आईएएस, मननीय वित्त मंत्री, छ.ग.शासन थे।
इस कार्यक्रम में युवा के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों के शिक्षा के प्रति समर्पण और निःस्वार्थ सेवा के लिए श्री एम राजीव को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हैसियत से मौजूद माननीय श्री ओ पी चौधरी ने युवा के संस्थापक श्री एम राजीव से व्यक्तिगत रूबरू हो कर श्री राजीव के कार्यों की सराहना की एवं उन्हें शासन स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
समारोह समिति के अध्यक्ष श्री शशांक ढाबरे, महासचिव श्री राजकुमार रामटेके एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री एम राजीव द्वारा संस्था युवा के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रंशसा की।
