रायपुर 23.04.2024 के 11ः10 बजे प्रार्थी नरोत्तम सिंह तोमर पिता स्व0 श्री रूकम सिंह तोमर उम्र 53 साल सा0 अक्षत विहार गली नंबर-01 अंतरा मार्केट के सामने कांदुल रोड बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0 थाना टिकरापारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 22.04.2024 के शाम 07ः30 बजे से दिनांक 23.04.2024 के 04ः00 बजे के मध्य आरोपी- शुभम गिरी, सूरज नंदे, रवि तथा अन्य लोग कमल होटल के पास शराब सेवन कर एक राय होकर मृतक आर्यन सिंह तोमर उम्र 20 साल जो दिनांक 22.04.2024 के शाम 07ः30 बजे अपने घर कांदुल रोड बोरियाखुर्द से घुमने निकला था जिसे आरोपियों द्वारा संगम पैलेस के पास रास्ता रोक कर पुराने झगडे की रंजीश को लेकर माॅ बहन की गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किये तथा चाकू से बांये तरफ सीने के पास मारकर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिये की रिपोर्ट पर तत्काल थाना टिकरापारा में मर्ग क्रमांक 23/24 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर शव का पचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया गया बाद मर्ग जांच पर से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 319/2024 धारा 302, 294, 506, 323, 34 भादवि किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में तत्काल अवगत कराया गया।
प्रकरण को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के फरार आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण को गंभीता देखते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र सील कर साक्ष्य एकत्रित किया गया व आसपास के लोगो से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंघाला गया। घटना में संलिप्त संदेहियों को पकडकर थाना लेकर आये और घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ किया गया जिसमें घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर तत्काल फरार आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना होकर घटना के बाद से फरार आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु उनके निवास स्थानों पर जाकर दबिस दिया गया सकूनत पर आरोपियों के नही मिलने पर टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीरों से आरोपी के संबंध में पूछताछ कर संदेही मोबाईल नंबरों के टावर लोकेशन प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर उनके छूपने के संभावित अलग अलग स्थानों पर दबिस देकर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस के आने का अंदेशा होने पर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे टीम के सदस्यो द्वारा बडी मस्सकत के साथ घेराबंदी कर आरोपियों पकडकर थाना लेकर आये और कडाई से पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार से घटना कारित करना स्वीकार किये बाद आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त किये धारदार हथियार को आरोपियों के घर से बरामद कर आरोपियों दिनांक 25.04.2024 को अपराध क्रमांक 319/2024 धारा 302, 294, 506, 323, 34 भादवि में गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट जोडा गया।
