रायपुर. वर्ष 2024 में थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत से लगातार वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना को प्राप्त होने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया।
प्रकरण को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और चोरी गए वाहनों एवं अज्ञात आरोपियों का पता तलाश कर चोरी गए वाहन को बरामद करने और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के चोरी गए वाहनों एवं अज्ञात आरोपियों का तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना को गंभीता देखते हुए तत्काल घटना स्थलों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज को खंघाला गया और लगातार फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर उन लोगो के उपर सतत् निगाह रखकर मुखबीरों से पूछताछ की जा रही थी किन्तु अज्ञात आरेापियों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी एकत्रित नही हो पा रही थी इसी मध्य टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा जितने भी वाहन को चोरी किये थे उसके संबंध में सभी घटना का अवलोकन कर वारदात करने का तरिका, एवं उनके द्वारा चोरी करने का समय का मिलान कर संभावित स्थानों पर सादी वर्दी में जाकर निगाह रखे रहे तब दिनांक 25.04.2024 को गोकुल नगर शराब दुकान के पास पूर्व में किये चोरी की तरह गोवर्धन दास उर्फ विक्की नाम का व्यक्ति वहां पर आया और खडी वाहन का लाॅक तोडकर वाहन को चुराने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान सादी वर्दी में उपस्थित पुलिस टीम द्वारा उसे पकडने का प्रयास किया तो उन्हे पुलिस का होने का अभाष हो गया और वहां से वाहन छोडकर भागने का प्रयास किया तब पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकडकर थाना लाये और कडी पूछताछ कर उनके द्वारा जितने भी वाहन चोरी किये थे उसमें सम्मिलित आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर एक-एक कर कुल-05 आरोपियों तक पहुंचकर विभिन्न जगहों से चोरी किये वाहनो को उनसे बरामद किया गया है।
