*कब्जे से नक्सली बैनर पोस्टर बरामद।*
बीजापुर:– जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 26 अप्रैल 24 को थाना जांगला से डीआरजी बीजापुर और थाना जांगला का बल माटवाड़ा , फुल्लोड़, जैगुर की ओर गश्त सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान फुल्लोड़ जैगुर के मध्य जंगल से 3 संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास कर रहे थे , जिन्हे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सलियों में जिनके नाम बोटी पोड़ियाम उर्फ कोंदा,सोनकू पदम उर्फ बुरका , रामनाथ कश्यप बताये गये। नक्सलियों के विरूद्ध थाना जांगला में छ.ग.विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायलय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
