परीक्षा परिणाम रहा सत् प्रतिशत
भानुप्रतापपुर। सत्र 2023-24 में मशिम द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के एक निजी विद्यालय ठाकुर हरिशंकर सिंह संस्कार वैली हा. से. स्कूल के 10वीं एवं 12वीं का परिणाम 100℅ रहा। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों के सफल मार्ग दर्शन में संस्था को यह उपलब्धि प्राप्त हुई, कांकेर जिले एवं पूरे भानुप्रतापपुर शहर में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक श्री रितेश संचेति एवं उप प्राचार्य श्रीमती हेमलता भुआर्य, पवन शांडिल्य एवं समस्त शाला परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
