रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पंचायत शिक्षक की विधवाओं का 133 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा हैं,जिसकी सुध लेने की फुर्सत तक भूपेश सरकार को नही है। सत्ता में आने पूर्व इन्होंने बड़े बड़े वादे इन विधवा महिलाओं से किए थे,लेकिन आज सत्ता आने के बाद इनको पूछने वाला कोई नही है। मानो मुख्यमंत्री भूपेश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है।
आज धरना प्रर्दशन के दौरान अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की विधवा महिलाओं की स्थिती को देखा तो इस दौरान सभी का सीना पसीज गया जो अनुकंपा नियुक्ति की एक सूत्रीय मांग को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर हो चुकी हैं।
20 अक्टूबर से ये महिलाएं धरने पर बैठी आमरण अनशन कर रही हैं,अब तो बहुतों की तबियत खराब हो चुकी है,कुछ का अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है,खाने पीने तक की दिक्कत हो रही है लेकिन कांग्रेस सरकार ने अब तक इनकी सुध तक नही ली जिन्होंने सरकार बनते ही इनकी अनुकंपा नियुक्ति का वादा किया था।
