

युवा संस्था में आज “वर्कशॉप ऑन प्रोफेशनलिज्म” का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता श्री दुष्यंत दास थे।
सर्वप्रथम मुख्यवक्ता का स्वागत युवा की सचिव सुश्री पल्लवी वर्मा ने सूत के माला, शाल और श्रीफल से किया।
संस्था युवा के ही प्रशासक श्री सी के साहू और संस्था प्रमा के पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ता का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया।
आज के कार्यशाला में बोलते हुए मुख्य वक्ता श्री श्री दुष्यंत दास ने कहा कि प्रोफेशनल होने का मतलब स्वार्थी होना नहीं बल्कि सब का साथ लेकर चलने वाला होता है। उन्होंने प्रोफेशनलिज्म के विभिन्न पहलुओं कंपीटेंस, कम्युनिकेट, क्रिटिकल थिंकिंग, एथिक्स, ह्यूमननेस आदि पर उदाहरण सहित प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित छात्रों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने अध्ययनरत छात्रों को प्रोफेशनलिज्म की आवश्यकता के बारे बताते हुए इसे आज की जरूरत बताया।
इसके अलावा मुख्य वक्ता श्री श्री दुष्यंत दास ने अपनी लिखी पुस्तक “लेट इट हैच” को लिखने के पीछे उद्देश्य और उसके विषय वस्तु के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य वक्ता ने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का रोचक तरीके से जवाब दिया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री दुष्यंत दास ने अपनी पुस्तक “लेट इट हैच” के हस्ताक्षर युक्त प्रति को युवा की लाइब्रेरी के लिए डोनेट किया।
अंत में युवा संस्था के संस्थापक ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दुष्यंत दास का और युवा के छात्रों के परिजनों का तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
