झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी को विजय दिलाने छत्तीसगढ़ से बिल्हा के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी ने जमशेदपुर लोकसभा संयोजक श्री नंदजी प्रसाद, सह संयोजक श्री लक्षण तड्डू जी, सह संयोजक श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु वोझा जी के साथ परिचयात्मक बैठक कर चुनाव प्रचार हेतु कार्ययोजना बनाई।
बैठक में छत्तीसगढ़ से बेलतरा के पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरपाल सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री कोरबा श्री संतोष देवांगन जी, जांजगीर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष श्री हितेश यादव जी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के बीच कार्ययोजना के तहत कार्यों का विभाजन किया गया जिसमें जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार श्री धरम लाल कौशिक जी एवं विधानसभावार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी, पोटका विधानसभा श्री रजनीश सिंह जी, जुगसलाई विधानसभा श्री विकास महतो जी, श्री संतोष देवांगन जी, बहरागुड़ा श्री कृष्ण कुमार बांधी जी, श्री पवन गर्ग जी, जमशेदपुर पूर्व विधानसभा श्री हरपाल सिंह जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, घाटसीला विधानसभा श्री सौरभ सिंह जी,श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री हितेश यादव जी को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई।
//प्रेस विज्ञप्ति//
रायपुर पुलिस
दिनांक 14.05.2024
एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन के साथ 01 अंतर्राज्यीय एवं 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार
निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही
थाना खम्हारडीह क्षेत्र स्थित धोेतरे मैरिज गार्डन एवं मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित सैमरॉक ग्रीन होटल से पकड़ा गया आरोपियों को।
आरोपी चिराग एवं महिला आरोपी थे पैडलर।
आरोपियान स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज ’’मनी हाईस्ट’’ से प्रभावित होकर सीरीज के किरदारों के नाम पर रखें थे अपने नाम।
प्रकरण का मुख्य सरगना है आयुष अग्रवाल, जिसे ’’प्रोफेसर’’ के नाम से किया जाता था संबोधित।
दिल्ली निवासी महेश सिंग खडगा करता है एम.डी.एम.ए एवं कोकिन का सप्लाय।
नशे के व्यापार हेतु बना रखे थे व्हॉट्सएप गु्रप।
व्हॉट्सएप गु्रप के माध्यम से ग्राहकों से हो…
//प्रेस विज्ञप्ति//
रायपुर पुलिस
दिनांक 14.05.2024
21 किलो 746 ग्राम गांजा के साथ मध्य प्रदेश राज्य के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे फाटक के पास दोपहिया वाहन में गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।
आरोपियान है मूलतः मण्डला मध्य प्रदेश के निवासी।
आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलो 746 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।
घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन तथा 04 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,50,000/- रूपये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 398/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के…
प्रेस विज्ञप्ति🚦
सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
सभी सम्मानित व्यक्तियो द्वारा भविष्य में जरूरत पड़ने पर पुनः पुण्य काम करने व अपने आसपास के लोगो को जागरूक करने की बात कही
शहर में गुड सेमेरिटन के फोटो युक्त होर्डिंग लगाये जायेंगे
सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु लोगों में जनजागरूकता लाने अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश
यातायात रायपुर दिनांक 14 मई 2024
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य…
मात्र तीन महीने में फर्राटेदार इंगलिश बोलना सीखें
स्कूल कालेजों के परीक्षाओं के समापन और गर्मी छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए और फुरसत के इस समय के बेहतर सदुपयोग के लिए, हमारी संस्था “युवा”, छात्रों, गृहणियों, काम काजी लोगों के लिए स्पोकन इंगलिश क्लासेस की शुरूआत कर रही है।
स्पोकन इंगलिश के इस क्लास में ज्वाइन होकर अंग्रेजी में बात करने के अपने डर को दूर भगाइए।
झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प: संजय श्रीवास्तव
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। संजय श्रीवास्तव ने आज प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें झारखंड में ठगबंधन की सरकार का पर्दाफाश करना है एवं झारखंड में सुशासन, आदिवासियों के विकास एवं अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति का उत्थान करने वाली भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने यह भी कहा कि “झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है”।
प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड में ठगबंधन एवं भ्रष्टाचार के पितामह सोरेन सरकार के शासन को झारखंड के इतिहास में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का काल के रूप में याद किया जाएगा। …
