उमरिया. खनिज विभाग के नाक के नीचे रेता ठेका कंपनी बाबा महाकाल मिनिरल्स रेत का काला कारोबार करने पर उतारू है लीज क्षेत्र से हटकर बेधड़क रेत की निकासी विशाल पोकलेन मशीन लगाकर निकल जा रही है माइनिंग कॉरपोरेशन ने ठेका कंपनी को खुली छूट दी हुई है रेता कंपनी द्वारा उमरिया जिले में जगह-जगह से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिस जगह से उत्खनन किया जाता है ना तो वहां कंपनी को कोई खदान स्वीकृत है और ना ही खदानों पर कोई सीमांकन और ना ही कोई सूचना बोर्ड लगा होता है और जब स्थानीय लोगों द्वारा इस अवैध उत्खनन का विरोध किया जाता है तो कम्पनी के लोगों द्वारा डराया धमकाया जाता है देखा जाए तो कुछ दिन पहले रेता कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत सलैया के भदार नदी से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था तथा रॉयल्टी उमरिया जिले के बाहर की काटी जा रही थी जिसका विरोध ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच सहित सभी पंचों ने लिखित की थी बावजूद उसके कंपनी के गुर्गों द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं खनिज विभाग से मिलकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे लेकिन हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर होने के बाद हाई कोर्ट के जजमेंट में उमरिया जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग से संचालित खदान का जांच प्रतिवेदन मांगे जाने पर रेता कंपनी एवं स्थानीय प्रशासन के पांव के नीचे से जैसे जमीन खिसक गई हो
*अब अमिलिया सोन नदी और हलफल एवं भदार नदी सालिय्या में कंपनी द्वारा किया जा रहा है अवैध उत्खनन*
वही अब बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा अमिलिया के सोन नदी और सालिय्या में रेत का अवैध उत्खनन कर टीपी ग्राम रिछाई तहसील जबलपुर के स्टॉक की काटी जा रही है जिसकी लीज उमरिया जिले के पूर्व रेता कम्पनी आरएसआई स्टोन वर्ल्ड के नाम से है!
*कागज खुद दे रहे फर्जीवाड़े का सबूत फिर भी खनिज विभाग नही कर रहा कोई कार्यवाही*
दिनांक 15,05,2024 को गाड़ी नंबर Mp19 ZF 8757 सलैय्या खादान से लोड हुई जिसकी टीपी क्रामंक- S2230903597 ग्राम रिछाई तहसील जबलपुर स्टॉक क्रमांक -012408449 आरएसआइ स्टोन वर्ल्ड की काट दी जाती है जिसका ख़रीदार अल्ट्रा टेक लिमिटेड मैहर सीमेंट सतना का दर्शाया गया है और टीपी में गाड़ी का रूट पिपरिया, बिजयराघोगढ़, मैहर, सतना दर्ज किया गया है जबकि खनन छेत्र से गन्तव्य स्थान की दुरी औसतन लगभग 110 की मी के दरमियान है जिसका समय निर्धारण अनुमान माइनिंग के द्वारा 5 से 6 घंटे निर्धारित है, जबकि की नियम कहता है की खदान में गाड़ी लोड होने के बाद रायलटी कटेगी और किस रूट से गाड़ी को जाना है वह टीपी में मेंशन किया जाएगा
वास्विकता मे जबकि मध्यप्रदेश शासन खनिज विभाग के द्वारा निविदाकार महाकाल मिनिराल्स कम्पनी है और टी पी पूर्व सत्र के निविदाकार आर एस आई स्टोन वर्ल्ड जो की वर्तमान मे जबलपुर के जिले का निविदाकार है, माफिया कम्पनी द्वारा आपसी सांठ गाँठ कर नित्या प्रति दिन शासन को करोड़ों रुपयों का नुकशान पहोंचा रहे हैँ !
*एन जी टी के नियमो की खुले आम हो रही है अनदेखी*
मध्य प्रदेश की नई रेत नीति के अनुसार नर्मदा नदी को छोड़कर 5 हेक्टेयर से उपर की खदानों में मशीनों से खुदाई 3 मीटर गहराई तक की जा सकती है जिसका खुल कर मानपुर की अमिलिया खदान में अनदेखी की जा रही है नदी के धार को रोककर ही बीच नदी से रास्ता बनाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है
*स्वीकृत रेत जांच चौकिया में लगा है बाहरी अपराधिक लोगों का जमावड़ा*
वही देखा जाए तो उमरिया जिले में स्वीकृत जांच चौकिया में बाहरी आपराधिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है यह लोग कहां से आए हैं इनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है पूरी रात रेत कंपनी के कर्मचारी हथियारों सहित आस पास के गांव में दहशत फैलाते घूमते है स्थानीय पुलिस थाने पर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है जिससे कोई भी छेत्र में बड़ी आपराधिक घटना घट सकती है
*अपील *-:
जिले के संवेदन शील कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक महोदय से अपेक्छा है की बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध उतखनन और टी पी की जांच कराई जाए एवम कंपनी के द्वारा जिले में टीपी और टोकन के नाम पर की जा रही गुंडा गर्दी को रोका जाए
और एन जी टी के नियमों के अनुरूप व मापदंडो का पालन करने हेतु जिला प्रशासन निविदाकार को उचित मापदंड व नियम व शर्ते का उलंघन रोके जाने की दिशा मे कार्यवाही की जाये !
