विवरण :- पूरे रायपुर जिले में निजात नशे को ना, जिंदगी को हां के तहत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान दिनांक 18/05/2024 को मुखबीर सूचना की तस्दीकी पर घटनास्थल शीतला मंदिर के पास सिनोधा में रेड कार्यवाही कर आरोपी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा पिता स्व0 मुन्नाराम विश्वकर्मा उम्र 26 साल साकिन उड़ेला थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार छ0ग0 को घेराबंदी कर पकडकर सफेद रंग की बोरी में भरा 38 पौवा देशी मदिरा शराब मात्रा 6.840 वल्क लिटर कीमती-4180/रूपये मिलने पर उक्त शराब को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।
