अवैध प्लाटिंग के मामले में हर बार उपभोक्ताओं को निशाना बनाया जाता है
जबकि यह गोरखधंधा राजस्व के कर्मचारी अधिकारियों के ना सिर्फ नाक के नीचे बल्कि उनके संरक्षण में बरसों से फल फूल रहा है उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत महामंत्री दीपक दुबे ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि को अवैध प्लाटिंग कर छोटे टुकड़ों में बेचा जा रहा है। जिस हल्के में अवैध प्लाटिंग हो रही है उस हल्के के पटवारी आर.आई. को इसकी जानकारी ना हो ऐसा मुमकिन नही है लेकिन नासमझ और भोले भाले लोगों को जो अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर आशियाना बनाने के सपने देख रहे होते हैं उन्हें कार्रवाई के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। राजस्व वसूलने के लिए कृषी भूमि को छोटे टुकड़ों में रजिस्ट्री, नामांतरण, प्रमाणीकरण आदि राजस्व विभाग करे और इसकी सजा आम उपभोक्ताओं को मिले ऐसी नाइंसाफी राष्ट्रीय बजरंग दल कतई बर्दाश्त नही करेगा। यदि शासन को कार्यवाही करना है तो अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों के खिलाफ करे ना कि उपभोक्ताओं के खिलाफ।
राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत इस विषय को लेकर आम उपभोक्ताओं के समर्थन में जबरदस्त आंदोलन करेगा।
धन्यवाद 🙏
दीपक दुबे
प्रदेश महामंत्री
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़
मो.नं. 9300475893
