शहडोल/धनपुरी ! पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो और चौकी प्रभारियो को शख्त आदेश दिया गया है कि किसी भी तरह के अवैध काम करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा ! पुलिस अधीक्षक के निर्देशन का पालन करते हुए धनपुरी थाना प्रभारी खेमसिंह पेंद्रो को कल दिनांक को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मो. सग्गीर उर्फ बहिरा मुन्ना पिता मोहम्मद वसीर उम्र 40 साल निवासी आजाद दफाई बिलियस नं.01 धनपुरी थाना धनपुरी का अपने घर की परछी में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है व कही ले जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी धनपुरी खेमसिंह पेंद्रो द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मो. सग्गीर उर्फ बहिरा मुन्ना के घर जाकर दबिश दी गई जो आरोपी मो. सग्गीर उर्फ बहिरा मुन्ना के कब्जे से 04 प्लास्टिक के डिब्बो में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब एवं एक अदद कुप्पी कीमती 7500 रूपये जप्त की गई व आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही एसडीओपी धनपुरी के मार्गदर्शन में की गई जिसमें थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के साथ सउनि भूपेन्द्र सिंह, राजा बागरी, प्रआर. शरद, गजेन्द्र सिंह, गेंदसिंह, आर. भरतलाल शर्मा, अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है !
