अस्थाई बस स्टैंड मानपुर से लेकर उमरिया रोड में।कुछ स्थानों पर कोरमपूर्ति के लिए पाइप तो बिछा दी गई है पर वहां आज तक पानी नहीं पहुचां। करोड़ों रुपए की लागत से नल जल योजना का प्रोजेक्ट प्रारंभ हुआ लगभग पांच वर्ष से ऊपर का समय बीत चुका है नगर परिषद मानपुर का क्षेत्र बड़ा है परंतु बस स्टैंड से उमरिया मार्ग की ओर पानी सप्लाई की पाइप लाइन ही नहीं डाली गई।शहरी वार्डों के मुख्य स्थानों का यह हाल है तो शहर के किनारे वालों हिस्से का क्या हाल होगा।सच से वाकिफ कराना जल निगम बोर्ड को जानने में कितना मुनासिफ होगा यह समझ से परे है मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मानपुर से वाकिफ हैं परंतु नल जल योजना में कितने गंभीर होंगे।
