छ.ग प्रदेश युवा संगठन
का बालसंस्कार शिविर
छग प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन
के तत्वावधान मे रायपुर ज़िला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा दो दिवसीय *तारे जमी पर* का आवासीय एवं संस्कार शिविर शनिवार एवं रविवार को आयोजित किया जा रहा है ।प्रदेश अध्यक्ष नरेश चांडक,करण माहेश्वरी,अंशुल बिरला एवं शुभम टावरी ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 वर्ष तक के बच्चों को दैनिक स्वप्रबंधन,बालसंस्कार एवं विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा । कुल 250 बच्चों का पंजीयन हुआ है ।व्यवस्था के अनुकूल अब पंजीयन बंद कर दिया गया है ।स्मार्ट पैरेंटिंग पर भी एक कार्यशाला रखी गई है । कई प्रभावशाली विशेषज्ञ अपना अनुभव साझा करेंगे।बच्चों को आध्यात्म,योग, के बारे मे भी बताया जाएगा ।शनिवार सुबह शिविर के उद्घाटन पश्चात अलग अलग सत्रों मे कार्यशालाये होगी।बच्चों के
आवास,भोजन,मनोरंजन की पूरी व्यवस्था आयोजको द्वारा की गई है ।
माहेश्वरी भवन दुंडा मे आयोजित शिविर के लिए प्रदेश भर से बच्चों का आगमन शुक्रवार से ही हो जायेगा ।
रमेश झँवर,ललित सोमानी एवं प्रदेश,ज़िला ,स्थानीय युवा संगठन की टीम कार्यक्रम के सफ़लतार्थ प्रयासरत है।

