
दिनांक :1 /6 /2024
——–///——
छग प्रदेश माहेश्वरी सभा के तत्वावधान मे एवं माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के आतिथ्य मे विवाह योग्य युवक,युवतियों के लिए दुर्ग मे
आयोजित जीवन साथी चयन का शनिवार को होटल पृथ्वी पैलेस
मे राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा शुभारंभ करेंगे ।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों मे विजय राठी,ज्योति राठी एवं नारायण राठी उपस्थित रहेंगे
।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँधडा,कार्यक्रम संयोजक कमल बियानी सहसंयोजक ओमप्रकाश टावरी ने संयुक्त रूप से बताया की उक्त आयोजन मे ६०० से ज़्यादा पंजीयन हो चुके है।समाज के लिए बहुत ही उत्साह की बात है की जीवन साथी चयन मे पंजीकृत एक प्रत्याशी का संबंध भी हो गया।सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल वक्ता एवं काउंसलर परीक्षित जोबनपुत्रा (अहमदाबाद)
*अच्छा जीवनसाथी का चुनाव*
पर अपना प्रस्तुतीकरण देंगे ।नागपुर से आयी कविता लोया *कैरियर एवं पारिवारिक संतुलन* पर व्याख्यान देंगी ।युवक युवतियों के साथ उनके आभिभावक को आमंत्रित किया गया है । उद्घाटन सत्र के बाद एक पुस्तक का विमोचन होगा जिसमे युवक युवतियों की एवं परिवार की पूरी जानकारी होगी ।इस परिचय सम्मेलन मे प्रत्याशियों के लिए विविध गेम्स आयोजित है जिससे निःसंकोच एक दूसरे से मेल मिलाप का सुअवसर मिलेगा ।आजकल के दौर मे माता पिता चिंतित रहते है की उनके बच्चो को अच्छा जीवनसाथी मिल जाये ।घटते दायरे एवं बढ़ती महत्वाकांक्षों के बीच प्रदेश माहेश्वरी सभा ने जीवनसाथी चयन के आयोजन को संजोग तक ले जाने का संकल्प लिया है ।युवक,युवतियाँ अपने भावी जीवनसाथी का सपना लिए
आयोजन मे अपने अभिभावक के साथ आयेंगे जिनके आवास भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था आयोजनकर्ता द्वारा की गई है ।समापन सत्र रविवार शाम को होगा ।
उक्ताशय की जानकारी प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रचार प्रसार प्रभारी विष्णु सारडा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
विष्णु सारडा
प्रचार-प्रसार प्रभारी
*माहेश्वरी सभा*
रायपुर (छ. ग.)
मो.: 9425209092
7000976003
दिनांक :
