शहडोल, 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को घर में अकेली पाकर उसके साथ उसका पिता छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा। किसी तरह नाबालिक पुत्री ने भागकर अपने आप को बचाया एवं मामले की जानकारी नाबालिग़ ने फोन पर पुलिस को दी थी। पुलिस ने सक्रियता के साथ रिपोर्ट पर आरोपी पिता के विरूद्ध छेड़छाड़ एवं पाँस्को एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया। आरोपी पिता घटना दिनांक 9 मई 2024 के बाद से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण में फरार आरोपी को तत्काल गिरफतार करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हेतु कई संभावित स्थानों पर टीमें रवाना की गई थी।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी के बुढ़ार में होने के संबंध में संभावना पता चली तो बुढार पुलिस की एक टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर निरी० रामकुमार गायकवाल के नेतृत्व में सउनि लालमन साकेत एवं राममोहन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
