“राशन के लिए परेशान ग्रामीण”
बस्तर। बस्तर जिले के बडांजी गांव में ग्रामीण सरकारी राशन दुकान संचालक से बेहद परेशान है ग्रामीणों का आरोप है की पीडीएस दुकान संचालक द्वारा 2 महीने से राशन का वितरण नहीं किया गया है जबकि गरीबों को बटने वाला राशन दुकान तक पंहुचा था लेकिन ग्रामीणों को राशन नही दिया गया स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक की शिकायत की लेकिन मनमानी जारी रही ग्रामीणों का आरोप है की हितग्राहियों से पीडीएस संचालक सॉफ्टवेयर में अंगूठा लेकर वितरण की एंट्री भी कर देता है लेकिन राशन नहीं देता, अब ग्रामीणों ने लोहंडीगुड़ा एसडीएम को शिकायत की है शिकायत मिलते ही एसडीएम ने गांव का दौरा किया और राशन दुकान संचालक को फटकार लगाई एसडीएम शंकर लाल सिंहा ने बताया प्राथमिक तौर पर राशन दुकान संचालक की मनमानी की पुष्टि हुई है दुकान से 75 क्विंटल चावल गायब होने की बात भी कही जा रही है फिलहाल एसडीएम ने राशन दुकान संचालक को अल्टिमेटम दिया है।
