दुर्ग। मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में सोमवार की दोपहर अनियंत्रित कार ने परिक्रमा दे रहे श्रद्धालु में टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला निवासी 66 वर्षीय मदन शाह अपने परिवार,बेटी दामाद के साथ मथुरा वृंदावन दर्शन करने आए थे। सोमवार को मदन शाह वृंदावन की अकेले परिक्रमा देने के लिए निकल लिए। मदन शाह जैसे ही देवरहा बाबा घाट की तरफ पहुंचे कि तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में मदन शाह की मौके पर ही मौत हो गई।
