*जिला प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।*
बीजापुर :– बीजापुर मुख्यालय में जिला प्रशासन द्वारा संचालित छुलो आसमान कोचिंग सेंटर के 8 छात्र छात्राओं ने नीट एग्जाम में सफलता हासिल की है। छुलो आसमान कोचिंग सेंटर के प्राचार्य ए. बसमैया ने बताया कि 37 छात्र छात्राओं ने नीट परीक्षा दी है। सफल छात्र छात्राओं में 1 एसी वर्ग से शेष 7 छात्र छात्राएं एसटी वर्ग से है। परीक्षा में सफल 8 छात्र छात्राओं में सिद्धार्थ दुर्गम, पूर्णिमा पैंकरा,श्रेष्टा यालम,अरुण तोडेम, मनीष कोवासी, हरबिंदु सोढ़ी, गीतांजलि चेरला व कल्पना यालम को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी। तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। विदित हो कि छूलो आसमान कोचिंग सेंटर से प्रतिवर्ष जेईई, नीट में चयन होता रहा है। जिला मुख्यालय में स्थित कोचिंग सेंटर में बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग संस्था स्थापित किया गया है। जिले के चयनित छात्र छात्राओं को छूलो आसमान कोचिंग सेंटर में प्रवेश देकर अध्ययन कराया जाता है। आवासीय कोचिंग सेंटर में मेरिट आधार पर प्रवेश की व्यवस्था है।
