रायपुर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव 2024
आने वाले 23 जून को होने जा रहे हैं वहीं चुनाव
को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी मांगीलाल मालू पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं इन आरोपों में प्रमुख बात है कि वह मनमर्जी के मुताबिक चुनाव कर रहे हैं इस बात की शिकायत जय सराफा एसोसिएशन के प्रत्याशियों और चुनाव संचालक के द्वारा की गई है शिकायत स्वीकार कर ली गई है किंतु सुनवाई नहीं हो रही है ऐसे में विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है जय सराफा एसोसिएशन के
चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गल का आरोप है की
प्रकाश गोलछा को प्रत्याशी असवैधानिक तरीके से बनाया गया है उनका चुनाव रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि सराफा एसोसिएशन छत्तीसगढ़ सरकार की पंजीकृत संस्था
है इसमें इसमें सभी नियम सरकार के अधीन लागू होते हैं ऐसे में उनके चुनाव अधिकारी का
मनमर्जी से चुनाव करना कहीं ना कहीं निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल खड़ी कर रहा है
बता दे कि
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव 2024 में जय सराफा एसोसिएशन के चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गल का आरोप है कि एकता पेनल के महासचिव के प्रत्याशी प्रकाश गोलछा नामांकन के पहले तक चुनाव संचालक का काम कर रहे थे
नामांकन के पहले यकायक इस्तीफा देते हैं और फिर स्वयं एकता पेनल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करते हैं जिसे मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्वीकार कर लिया है जबकि चुनाव बाय लॉस के अनुसार प्रकाश गोलछा को इस्तीफा देने का कारण बताना होगा और इस्तीफा स्वीकार हो गया है इस स्थिति में चुनाव की वैधता नहीं रखते लिहाजाका चुनाव नामांकन वैधानिक है जिसकी जांच होनी चाहिए वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी मांगीलाल मालू का जवाब है कि
नरेंद्र दुग्गल चुनाव में ना तो प्रत्याशी हैं और ना ही संगठन के सदस्य हैं ऐसे में किसी तरह का भी प्रश्न उठाना अधिकार क्षेत्र से बाहर है
फिलहाल एकता पेनल और जय सराफा पैनल के प्रत्याशी आपस में एक दूसरे को हराने के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं और प्रचार चल रहे हैं
