रायपुर,छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अपनी हरी.भरी वादियों के और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जिला लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और ताजगी का अनुभव करता है। जैसे.जैसे मानसून आता है इसकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का मेल अद्वितीय है। इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है ष्जशपुरष् ब्रांडए जो आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बाजार में प्रस्तुत करता है। अब यह ब्रांड केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं हैए बल्कि पूरे भारत में अपनी जगह बना चुका हैए चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन।
महिला समूह द्वारा किया जा रहा है बेहतर क्रियान्वयन
जशपुर जिला हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। वही यहां की महिलाएं भी कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। श्जशपुर ब्रांडश् इसी का एक बेहतर उदाहरण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। श्जशपुर ब्रांडश् के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैंए जिनमें सबसे अधिक मांग वाले उत्पाद ढेकी कुटा जवा फूल चावल जो कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पारंपरिक विधियों से तैयार किए गए इस चावल की सुगंध और स्वाद अनूठा है। वही महुआ मिलेट लड्डू जो महुआ और मिलेट से बने यह लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। यह लड्डू विशेष रूप से बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।
जशप्योर के उत्पादों की देश भर में मांग
इसी तरह मिलेट आधारित पास्ताए यह पास्ता पारंपरिक गेहूं के पास्ता का एक स्वस्थ विकल्प हैए जो स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए एक उत्तम विकल्प है। इनके अलावा कोदोए कुटकीए रागीए टाऊ एवं महुआ से बने विभिन्न उत्पाद संपूर्ण भारत में अपनी पहचान बनाई है। जशपुर ब्रांड के उत्पादों की मांग अब केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। जम्मू और कश्मीर से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तकए श्जशपुर ब्रांडश् के उत्पादों को व्यापक सराहना मिल रही है। इसका मुख्य कारण है उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्यवर्धक गुण।
जिले की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
जशप्योर के तहत बने जशपुर ब्रांड का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं हैए बल्कि यह आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में भी कार्यरत है। इस ब्रांड के माध्यम से इन महिलाओं को रोजगार के अवसर मिला हैए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। जशप्योर द्वारा निर्मित ष्जशपुर ब्रांडष् का हर उत्पाद इन महिलाओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। जशपुर ब्रांड के उत्पाद अब
