रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
का जन्म दिवस राजीव भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला प्रवक्ता धनंजय ठाकुर महासचिव मलकीत सिंह गेंदु प्रवक्ता वंदना राजपूत सहित युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सदस्यों ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया वही उपस्थित कांग्रेसियों ने अध्यक्ष को साल और श्रीपाल से सम्मानित कर जन्मदिन मनाया।
