रायपुर / अब्दुल वार्ड के रहवासी नाली जाम के करण पानी की बदबू और सड़को पर नाली का पानी बहने से क्षेत्र के रहवासी परेशान थे, उन लोगो ने कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की। उनके शिकायत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन से नगर निगम के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
निगम द्वारा तत्काल मौके में जाकर नाली जाम को सफ़ाई कर के खोला गया। कुछ घंटे भर में ही समस्या का समाधान हो गया। तत्काल कार्यवाही से आवेदक एवं रहवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
