रायपुर। लगातार बारिश के बीच सावन के दूसरे सोमवार पर आज राजधानी के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अलग अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया गया है। शिवालयों में सुबह से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी है। चारों तरफ जयकारें लग रहे हैं। श्रद्धालु जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, भस्म आदि से पूजा कर रहे हैं। रायपुर के प्राचीन हटकेश्नवरनाथ महादेव ,बूढ़ेश्वर महादेव में विशेष श्रृंगार किया गया है।
